हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को ज्यादा से ज्यादा एक्टिव बनाने के लिए नया सिस्टम लागू करने जा रही है। यह पहल राहुल गांधी के निर्देशों पर शुरू की जा रही है, जिसमें ब्लॉक और जिला स्तर के नेताओं के काम का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा। दरअसल इस नए सिस्टम में पार्टी पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस को तीन कैटेगरी में बांटा जाएग जिसमे ग्रीन, येलो और रेड जोन शामिल है। इसके लिए एक ‘मोबाइल ऐप’ भी तैयार किया जा रहा है।
तीन जोन में बांटा जायेगा परफॉर्मेंस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों की परफॉर्मेंस को तीन जोन- ग्रीन, येलो और रेड में बांटा जाएगा। ग्रीन जोन में बेहतरीन काम करने वाले ब्लॉक व जिला अध्यक्ष और राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी रखे जाएंगे। योजना अनुसार, भविष्य में ऐसे नेताओं को संबंधित चुनाव क्षेत्र से लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के टिकट दिए जाएंगे। ऐसे नेताओं को संगठन में बड़े पद भी मिलेंगे।
काम में सुधार नहीं हुआ तो छुट्टी
दरअसल ग्रीन जोन में वे नेता होंगे जो संगठन के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। वहीं यलो जोन में औसत प्रदर्शन करने वाले नेता रखे जाएंगे, जिनसे अपने काम में सुधार की अपेक्षा होगी, जबकि रेड जोन में अच्छा काम नहीं करने वाले जिला व ब्लॉक अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी रखे जाएंगे। ऐसे नेताओं को ‘परफॉर्म करो या पद छोड़ो’ की नीति पर काम करना होगा। रेड जोन वाले नेताओं को एक बार परफॉर्मेंस सुधारने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद भी काम में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें पदमुक्त किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पदाधिकारियों के काम का मूल्यांकन हर 3 महीने बाद होगा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) दोनों स्तरों पर जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की मॉनिटरिंग होगी।
स्टेट व AICC लेवल पर कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे
राज्य और AICC स्तर पर इनके काम की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जहां से पूरे काम की निगरानी होगी। जिला व ब्लॉक अध्यक्षों के साथ-साथ राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के काम की भी मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका मकसद सिर्फ जवाबदेही तय करना ही नहीं, बल्कि अच्छा काम करने वालों को आगे बढ़ाना भी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

