अमृतसर। अमृतसर के नवां कोट इलाके में देर रात एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां अपनी दुकान बंद कर पालतू कुत्तों को घुमाने निकले एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक नारायण दास, जो कि एक दुकानदार थे, रोजाना की तरह रात करीब 1:15 बजे अपनी दुकान बंद करने के बाद अपने पालतू कुत्तों को घुमाने के लिए घर से निकले थे।
कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पत्नी को फोन किया और जानकारी दी कि उन्हें गोली लग गई है। जब उनकी पत्नी बिंदु और बेटा मौके पर पहुंचे, तो नारायण दास सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले।
परिवार का दर्द: किसी से कोई विवाद नहीं था
मृतक की पत्नी बिंदु और भतीजे राहुल सचदेवा ने बेहद दुख जाहिर करते हुए बताया कि नारायण दास का किसी के साथ कोई बड़ा विवाद या रंजिश नहीं थी। वे अपने परिवार की रोजी-रोटी कमाने वाले इकलौते सहारा थे। शोकाकुल परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एडीसीपी विशालजीत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
शुरुआती जांच में सामने आया कि नारायण दास का अपने एक पड़ोसी के साथ पहले से कोई पुराना झगड़ा चल रहा था। जिस समय वे टहल रहे थे और आरोपी की दुकान के पास से गुजरे, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से गोली चला दी, जो नारायण दास की टांग में लगी। ज्यादा खून बहने के कारण उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार (12 बोर बंदूक) भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
- भीषण गर्मी से बिजली ठप होने का खतरा, बिजली विभाग ने लगाया जुगाड़, ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने लगाया कूलर
- अजब-गजब कारनामा : पेड़ पर बैठे पालतू तोते को पकड़ने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, हजारों लीटर पानी का दुरुपयोग, देखें Video …
- फगवाड़ा में बड़ा हादसा: सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय चली गोली, DSP योगेश कुमार की मौत
- बिहार में बड़ा हादसा: बूढ़ी गंडक नदी में 5 लोग डूबे, दो की मौत
- सीएम धामी की दो टूक, चारधाम और आदि कैलाश यात्रा से पहले अवसंरचनात्मक कार्यों को पूरा करने का निर्देश
