प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर एवं फिल्म अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भोग आरती में दर्शन लाभ लिए । दर्शन उपरांत अनुपम खेर द्वारा सभा मंडप स्थित भगवान श्री वीरभद्र एवं श्री चंद्रादित्येश्वर महादेव तथा शंकराचार्य जी का पूजन किया । इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अनुपम खेर एवं शुभांगी दत्त का स्वागत किया गया।

महाकाल के दरबार में सब बराबर है- अनुमप खेर
एक्टर अनुपम खेर इस दौरान नंदी हॉल में बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने भगवान महाकाल की पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और मंगल कामना की। इस दौरान खेर ने कहा कि मंदिर में आकर बहुत ही सुखद अनुभूति हो रही है, बहुत अच्छे से प्रार्थना हुई बहुत अच्छी पूजा हुई। उन्होंने कहा कि यहां को जो प्रबंधक कमेटी है, वो बहुत ही अच्छा काम कर रही है। महाकाल के दरबार में सब सामान है, चाहे वो किसी भी पद पर हो। फिल्म अभिनेता ने कहा कि वे यहां एक भक्त के रूप में ही आते हैं, ना कि कोई सेलेबिट्री के तौर पर। उन्होंने कहा कि प्रभु शिव सबकी रक्षा करें सबका मंगल करें यही मेरी कामना है, जय श्री महाकाल।
आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला- शुभांगी दत्त
वहीं एक्ट्रेस शुभांगी दत्त ने कहा कि महाकाल मंदिर में आकर बहुत अच्छा लगा, मैं हमेशा से ही यहां आना चाहती थी। आज पहली बार आने का सौभाग्य मिला बहुत अच्छे दर्शन हुए। उन्होंने कहा कि महाकाल का आशीर्वाद लेना चाहती थी, उन्हें धन्यवाद कहना चाहती थी। फिल्म तन्वी द ग्रेट ने नई शुरुआत दी है मुझे, और यहां पर आकर एक नई शुरुआत जैसे लग रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

