रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के रिठाल गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी समारोह के दौरान डांस करने को लेकर एक महिला की उसके जेठ ने बेरहमी से हत्या कर दी।
डांस बना मौत की वजह
जानकारी के मुताबिक, गद्दी खेड़ी निवासी प्रवेश कुमारी की शादी करीब 16 साल पहले रिठाल गांव के सुखबीर से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। रविवार शाम को सुखबीर अपनी मां के इलाज के लिए PGIMS Rohtak गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में शादी समारोह में लेडीज संगीत का कार्यक्रम था, जिसमें प्रवेश कुमारी भी शामिल हुईं और अन्य महिलाओं के साथ डांस किया।
घर लौटते ही हमला
डांस करने की बात जब उनके जेठ जसबीर को पता चली तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया। जैसे ही प्रवेश घर लौटीं, जसबीर ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखी दरांत उठाकर महिला के सिर, मुंह और छाती समेत शरीर के कई हिस्सों पर हमला कर दिया।

इलाज के दौरान मौत
घटना के वक्त महिला के तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। शोर सुनकर बेटा जागा और परिजनों को जानकारी दी। गंभीर हालत में प्रवेश कुमारी को PGIMS Rohtak ले जाया गया, जहां रात करीब 2 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस जांच और कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जसबीर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के चचेरे भाई ने आरोप लगाया है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है। उनका कहना है कि आरोपी पहले भी महिला को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
- ‘जो अपनी पत्नी के साथ…’ अखिलेश पर बरसे ओपी राजभर, कहा- मूकदर्शक बन गए थे सपा प्रमुख
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली में की PM मोदी से मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत?
- दुबई में कलाकार का शारीरिक शोषण: मंदिर में अंगूठी पहनाकर रचा शादी का स्वांग, गर्भवती होने पर किया किनारा
- लोकायुक्त की कार्रवाईः लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का बाबू निकला घूसखोर, रिश्वत की पहली किस्त 14 हजार लेते गिरफ्तार
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम: 27 अप्रैल को बुलाया गया मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र, अधिसूचना जारी

