फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा से एक दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस स्टेशन सदर के पास स्थित सरकारी क्वार्टर में तैनात डीएसपी योगेश कुमार की अपनी ही सरकारी रिवॉल्वर से गोली चलने के कारण मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डीएसपी योगेश कुमार अपने सरकारी आवास पर अपनी पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हथियार से गोली चल गई, जो सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत इलाज के लिए जालंधर के जौहल अस्पताल ले गए, लेकिन दुर्भाग्यवश वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जांच के आदेश
इस घटना के बाद पंजाब पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) माधवी शर्मा ने घटना की पुष्टि की और जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले को फिलहाल एक हादसा मानकर चल रही है, लेकिन प्रशासन हर पहलू से इसकी जांच कर रहा है। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली अनजाने में चली थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

पुलिस इस एंगल पर भी गौर कर रही है कि क्या अधिकारी किसी तरह के मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की इस तरह अचानक हुई मौत ने पूरे महकमे को झकझोर कर रख दिया है।
- पानीपत ESI अस्पताल रेफरल घोटाला: 3 कर्मचारी सस्पेंड, CM नायब सैनी ने ACB जांच के दिए आदेश
- हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी बसों में फ्री और रियायती पास धारकों को यात्रा अनिवार्य, नियम तोड़ने पर कार्रवाई तय
- सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं पर रिपोर्ट न देने पर हाईकोर्ट सख्त,हरियाणा सरकार पर ठोका जुर्माना
- महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर बुरे फंसे पप्पू यादव, महिला आयोग ने भेजा नोटिस, खतरे में सांसदी!
- आतंकी नहीं आतंकित बोला था…कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने के बाद दी सफाई
