नासिर हकीमुद्दीन, महासमुंद। वन भूमि पर लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. इस कड़ी में 94 हेक्टेयर वन भूमि से वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण हटाते हुए संलिप्त 52 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. गिरफ्तार लोगों में 40 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं.
यह भी पढ़ें : CG Police Transfer : 192 आरक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…
वन विभाग के अनुसार, तमोरा बीट के कक्ष क्रमांक 95, 96 आरक्षित वन में अतिक्रमण कर हरे-भरे वृक्षों को काट कर आरोपी महिला-पुरुष खेती योग्य भूमि बना रहे थे. इस पर वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1)(च), 26(1)(ज) तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के तहत की कार्रवाई करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है.

बता दें कि जंगल की जमीन लोगों के लिए कब्जे का आसान जरिया बन गई है. यहां पर अतिक्रमण से हटाने के लिए एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है, इसके साथ अतिक्रमण करने वालों को राजनीतिज्ञों का भी साथ मिल जाता है. लेकिन वन विभाग इस पर अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.
छह दिन पहले ही धमतरी में जंगल क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने के लिए वन विभाग ने व्यापक अभियान चलाया था. यह कार्रवाई दक्षिण सिंगपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत वनखंड क्रमांक 169, पालगांव गोंदलानाल क्षेत्र में की गई.

लंबे समय से इस क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद वन विभाग ने योजना बनाकर संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने करीब 54 अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की. बुलडोजर के माध्यम से अवैध निर्माणों को तोड़ा गया और जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया.
संयुक्त टीम करनी पड़ी तैनात
बताया जा रहा है कि अतिक्रमणकारियों ने लगभग 116.596 हेक्टेयर वन भूमि पर कब्जा कर लिया था. आलम यह रहा कि अवैध कब्जे को हटाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम भी तैनात रही.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

