धनेश. रेवाड़ी | राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है, इसलिए ऐसे अभियानों का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ से स्वच्छता अपनाने और इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। विद्यालय की हेल्थ एंबेसडर एवं प्रवक्ता विक्टोरिया और हरिता शर्मा ने विद्यार्थियों को एलबेंडाजोल की टेबलेट वितरित कराई।

इस दौरान उन्होंने कृमि संक्रमण के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही हाथों की स्वच्छता, साफ-सफाई और संतुलित आहार के महत्व पर भी जोर दिया गया।शिक्षक मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान बच्चों को रोगमुक्त रखने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शिक्षक रविंद्र कुमार सैनी, मंजुलता, प्रिया देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
- टूटकर गिरने लगे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर लगे टाइल्स, तेजस्वी ने VIDEO शेयर कर बताई असली वजह
- जानलेवा लू का अलर्ट: पलवल प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन, दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से निकलना जोखिम भरा
- मेयर के बयान पर अखिलेश बोले- जिनको प्रभावित करने आप अपना स्तर गिरा रहे, वो किसी के सगे नहीं
- दरियादिली या नीले ड्रम का डर? पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा, इश्क के आगे झुका रिश्ता
- नियम का उल्लंघन पड़ा भारी, बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर का सोनोग्राफी कक्ष सील

