धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान गांव गोकलगढ़ निवासी राहुल के रूप में हुई। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
पुलिस के अनुसार गत 6 मार्च को पटौदी रोड डबल फाटक के नजदीक नाकाबंदी करके वाहन चैकिंग के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को चैक किया तो उसमें देशी शराब ADS फ्रैश संतरा की 35 पेटियां बरामद हुई। पुलिस द्वारा बोलेरो गाड़ी चालक विकास उर्फ तर्रे निवासी गांव चिल्हड से शराब का परमिट और लाइसेंस मांगा, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर पाया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि यह शराब दुर्गा कालोनी रेवाड़ी ठेके से भरकर राजस्थान ले जा रहा था। इस पर पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को शराब सहित कब्जे में लेकर थाना सदर रेवाड़ी में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इस मामले में संलिप्त आरोपी विकास उर्फ तर्रे को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को संलिप्त दूसरे आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया है।
- CG News : अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई, लाखों की ईंट, लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त
- संविदा कर्मियों को आर्थिक न्याय से वंचित करना तर्कहीन: MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य सरकार को लगाई फटकार
- SRH vs DC IPL 2026: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली 135 रन की तूफानी शतकीय पारी
- भगवान को भी नहीं छोड़ा.. वैष्णो देवी में चढ़ाई गई ₹550 करोड़ की चांदी बस 30 करोड़ की निकली! LG को लिखी गई चिट्ठी
- हांसी की मंडी में बरसे हुड्डा: किसानों की बदहाली और बीजेपी के भ्रष्टाचार पर खोला मोर्चा

