धनेश, रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा तथा पंचायती राज उपचुनाव चुनाव-2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने संबंधित शस्त्र लाइसेंस धारकों को जल्द अपने लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाना में जमा करवाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग ने रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा नगर पालिका तथा पंचायती राज उपचुनाव चुनाव-की घोषणा कर दी है तथा 10 मई 2026 को चुनाव प्रस्तावित किए गए हैं। चुनाव घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक को अपना हथियार बिना किसी देरी के अपने नजदीकी थाना व गन हाउस में जमा कराएं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन-जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार है उन सभी के हथियारों को चुनाव से पहले संबंधित पुलिस थाने या गन हाउस में जमा करवाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति गन हाउस में भी अपने हथियार जमा करवा सकता है परंतु हथियार जमा करवाने की रसीद को संबधित थाने में दिखाना अनिवार्य है।

लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कड़े शब्दों में कहा कि चुनाव के दौरान किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही वह अशांति फैलाने में शामिल पाए गए तो उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
चुनाव दृष्टिगत सभी डीएसपी व थाना प्रबंधकों को अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्लान बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए वहीं मादक पदार्थ व शराब तस्करों, पीओ तथा बेल जंपर की अधिकाधिक धरपकड़ करने के अतिरिक्त दुश्चरित्र व्यक्तियों को निरंतर चैक करते हुए उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने जिला रेवाड़ी के आमो खास से अपील की कि इस चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति शांति भंग करता है या किसी प्रकार का षड्यंत्र रचने की जानकारी उनके पास हो तो वे इसकी सूचना तुरंत निकटवर्ती पुलिस थाना या चौकी में दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने जिला रेवाड़ी की जनता से इस चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सफल बनाने के लिए पुलिस विभाग को सहयोग की अपील की है।
- मंडी में किसान बेहाल और कानून व्यवस्था फेल: छछरौली में सरकार पर बरसे कांग्रेस विधायक अकरम खान
- Bihar Top News Today: CM सम्राट का बड़ा फैसला, खतरे में पप्पू यादव की सांसदी, बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- PM मोदी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे खरगे ! BJP ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा, दर्ज कराई शिकायत
- ये क्या बोल गए खड़गे! PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर बोले योगी, कहा- ये कांग्रेस का दिवालियापन
- पूर्व उपमुख्यमंत्री की पहल पर केंद्र ने प्रोजेक्ट में किया संशोधन: लखनपुर को मिलेगा बाईपास, लेमरू में बनेगी वन्यजीव-अनुकूल फोरलेन, टी.एस. सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

