हेमंत शर्मा, इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। थाने से महज 200 मीटर दूरी पर संचालित होटल “डेस्टनी” को लेकर श्री राजपूत करणी सेना ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसीपी विजयनगर को लिखित शिकायत सौंपी है। आरोप इतने गंभीर हैं कि अगर इनमें सच्चाई निकलती है, तो यह सिर्फ एक होटल का मामला नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर सकता है। आरोप है कि बिना आईडी की जांच किए कमरे दिए जा रहे है। सूत्रों के जरिए जानकारी मिली है कि होटल में आने वाले लोगों को आईडी चेक किए बिना कमरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिकायत में साफ कहा गया है कि कई मामलों में फर्जी और गलत पहचान पत्रों के आधार पर भी रूम दिए जा रहे हैं। यह सीधे-सीधे सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है।
अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनने का आरोप
संगठन ने आरोप लगाया है कि होटल में संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। अगर ऐसा है तो सवाल यह उठता है कि थाने के इतने करीब होने के बावजूद आखिर यह सब कैसे चल रहा था? क्या पुलिस को इसकी भनक नहीं थी या फिर खुफिया के जवानों की भूमिका भी संदिग्ध है ?
पुलिसकर्मियों की भूमिका पर भी उठे सवाल
सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि शिकायत में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। आरोप है कि कुछ जवान होटल संचालक के इशारे पर काम कर रहे हैं और लंबे समय तक होटल में मौजूद रहते हैं। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह पुलिस की साख पर बड़ा धब्बा साबित हो सकता है।
सीसीटीवी फुटेज बन सकता है बड़ा सबूत
करणी सेना ने मांग की है कि होटल के सभी रिकॉर्ड—आईडी प्रूफ, रजिस्टर और खासतौर पर सीसीटीवी फुटेज—की गहन जांच कराई जाए। माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा कर सकता है और सच्चाई सामने ला सकता है।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
संगठन ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनहित में आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और गरमा सकता है।
अब सवाल यही—थाने के साए में चल रहा था खेल या सिस्टम ही था मौन? इस पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या थाने के इतने करीब इस तरह की गतिविधियां बिना किसी संरक्षण के संभव हैं? अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि जांच में सच्चाई सामने आती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

