हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के तहत 22 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे डेली कॉलेज में जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ता कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में पश्चिम मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्गों को प्रभावी बनाया जा सके।
कार्यशाला के मुख्य सत्र में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम को संगठन की रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारी से जुड़े विषयों पर दिशा दी जाएगी।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में 12 अलग-अलग कक्षों में विभाजित कर 12 वक्ताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, संगठन विस्तार और प्रचार रणनीति जैसे अहम पहलुओं पर विस्तार से समझाया जाएगा।
इस कार्यशाला में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली से आए 350 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। इससे पहले मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग पूरे किए जा चुके हैं और अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजपा इस प्रशिक्षण अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

