CG Weather Update : रायपुर. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली. बुधवार से एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है. (Latest Weather Report) दिन के साथ रात भी गर्म महसूस होंगी. गर्मी अपना असर दिखा रही है, जो पिछले साल के सर्वाधिक तापमान के नजदीक पहुंच चुकी है. राज्य का मध्य इलाका सप्ताहभर की भीषण गर्मी का दौर झेल चुका है.

CG Weather Update

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मध्य इलाकों में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरवाट की संभावना जताई है, जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ने के क्रम में आ जाएगा. वहीं आगामी 4 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.

मंगलवार को बिलासपुर फिर सबसे गर्म (CG Weather Update)

मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

रायपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 41 डिग्री, बिलासपुर में 43 डिग्री, पेंड्रारोड में 40 डिग्री, जगदलपुर में 37.8 डिग्री, दुर्ग में 41.8 डिग्री और राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 28.4 डिग्री, बिलासपुर में 25.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 27 डिग्री, अम्बिकापुर में 23.2 डिग्री, जगदलपुर में 24.9 डिग्री और दुर्ग में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने और एक-दो स्थानों पर उष्ण रात्रि होने की चेतावनी जारी की गई है. दो दिन बाद  ग्रीष्म लहर चलने की सिलसिला जारी रहेगा.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. वहीं लोगों को रात में भी गर्म हवाएं सताएगी. अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.