Bihar Crime: बिहार की सहरसा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी अपराधी मो. अनिश उर्फ नन्हे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। अनिश की गिरफ्तारी को सहरसा पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है।
अंबेडकर चौक के पास से गिरफ्तारी
दरअसल सहरसा पुलिस इन दिनों कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की जिले में इनामी बदमाश अनिश डेरा डाले हुए है, उसे कल 20 अप्रैल को अंबेडकर चौक के पास देखा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और इलाके की घेराबंदी कर चौकसी को बढ़ाया और इनामी अपराधी को अंबेडकर चौक के पास से ही गिरफ्तार कर लिया, उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला।
अनिश पर दर्ज हैं कई संगीन मामले
आपको बता दें कि गिरफ्तार अपराधी मो. अनिश का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मो. अनिश पर पेट्रोल पंप लूट, सीएसपी (CSP) केंद्रों में डकैती और बैंक लूट जैसी कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के लिए वह एक बड़ी चुनौती बना हुआ था, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
पूछताछ में जुटी पुलिस
मो. अनिश की गिरफ्तारी के बाद सहरसा पुलिस को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बाद लूट और डकैती के कई अनसुलझे मामलों के खुलासे होने की उम्मीद जताई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाकर उनपर शिकंजा कसा जा सके और भविष्य में होने वाली उनकी योजनाओं का खुलासा किया जा सके।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
सहरसा पुलिस ने मो. अनिश उर्फ नन्हे की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। साथ ही जिला पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनका यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

