Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में इस साल होने वाला पंचायत चुनाव कई मायनों में अलग और खास होने वाला है। दरअसल बिहार ऐसा पहली बार होगा, जब पंचायत स्तर के चुनाव में नई तकनीक से लैस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि अब तक के पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जाता था। हालांकि इस बार ईवीएम से वोटिंग होगी। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर भी लागू किया जाएगा।
अभी से तैयारी में जुटा आयोग
राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2026 लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक अहम समीक्षा बैठक की थी। आयोग का कहना है कि अप्रैल के भीतर सभी जिलों में EVM पहुंचा दी जाएंगी। मशीनों को 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की कोई छेड़छाड़ और गड़बड़ी की कोई गुंजाइश न रहे।
इन 6 पदों के लिए होगा चुनाव
इस चुनाव में पंचायत स्तर के छह प्रमुख पदों के लिए मतदान होगा, जिनमें वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए एक ही बूथ पर ईवीएम के जरिए मतदान की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मतदान प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सुगम होगी।
चिप में सुरक्षित रहेंगे वोट
नई तकनीक से लैस ईवीएम के इस्तेमाल से इस बार के पंचायत चुनाव में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ने की उम्मीद है। इस नई ईवीएम की सबसे खास बात यह है कि इसमें पारंपरिक मेमोरी के साथ एक अलग से विशेष चिप लगाई गई है। यह चिप चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यदि किसी कारणवश ईवीएम की मुख्य मेमोरी नष्ट भी हो जाती है, तब भी इस चिप में डाले गए प्रत्येक वोट का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
साल के अंत में हो सकता है चुनाव
ऐसी संभावना है कि साल के अंत महीने नवंबर-दिसंबर में पंचायत चुनाव 2026 कराया जा सकता है। पहली बार पंचायत में ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल होना है, जिसे लेकर अभी से प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ये भी पढ़ें- LPG संकट के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन दुकानों पर मिलेगा कुकिंग कोयला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

