लुधियाना। पंजाब में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। मंगलवार को सूबे में पारा 41 डिग्री के पार रहा। बठिंडा और फरीदकोट 41.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे। मौसम विभाग ने अगले 5-6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि की चेतावनी दी है 23 और 24 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव का अलर्ट है।
सूबे में फिलहाल मौसम शुष्क बना है। न्यूनतम तापमान पठानकोट में 15.7 डिग्री के साथ सबसे कम रहा। वहीं, हिमाचल में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। इससे मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। ऊना का अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सयिस तक की बढ़ोतरी होगी। इस साल मैदानी इलाकों के उत्तरी हिस्सों, पूर्वी तटीय राज्यों, और पश्चिम में गुजरात व महाराष्ट्र समेत आसपास के इलाकों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव वाले दिन रहेंगे।

अब कम बारिश ही नहीं, गर्मी से सूखा पड़ेगा
दुनिया में सूखे का पैटर्न बदलता दिख रहा है। अब केवल कम बारिश नहीं, बल्कि बढ़ते तापमान से वाष्पीकरण तेजी से बढ़ने के कारण सूखे का संकट गहराने लगा है। नेचर में प्रकाशित 2025 के सूखे के आकलन के अनुसार, कई ऐसे क्षेत्र जहां वर्षा में बहुत बड़ी कमी नहीं है, फिर भी मिट्टी की नमी तेजी से घट रही है और सूखे की स्थिति बन रही है। सूखे वाले स्थान तेजी से फैल रहे हैं। 2025 में दुनिया की करीब 30% जमीन सूखे से प्रभावित रही, जिसमें 1-2% क्षेत्र अत्यधिक सूखे में।
- बिहार के सरकारी स्कूल में गोमांस मिलने से फैला तनाव, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल
- फरीदकोट में रिश्वत लेते रंगे हाथ एएसआई गिरफ्तार, तस्करी केस में रिमांड न लेने के बदले मांगे थे पैसे
- गुमराह नहीं होना! ‘महिला आरक्षण बिल’ पर मायावती ने पार्टी नेताओं को दे डाली सलाह, इस चीज को न करने की दी सख्त हिदायत
- केदारनाथ धाम के ये हैं 10 अनसुने रहस्य …
- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ : महाराष्ट्र पासिंग कार खराब होने से खुली पोल, तीन थाना क्षेत्र पार कर चुका था तस्कर
