Nepal Balen Shah Government: नेपाल की बालेन शाह सरकार बनने के बाद से ही विवादों में है। अपने कई फैसलों को लेकर बालेन सरकार को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। छात्र संघ प्रतिंबध करने और भारत से लाने वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के कारण लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अब बालेन शाह सरकार नये विवाद में फंस गई है। भ्रष्टाचार को हथियार बनाकर सत्ता में आने वाली नेपाल की बालेन शाह सरकार पर करप्शन के आरोप लगे हैं। तीन हफ्ते में ही नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग (Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बाद गुरुंग ने अपना इस्तीफा पीएम बालेन शाह को सौंप दिया है। सुदन गुरुंग ‘जेन-जी क्रांति’ से राजनीति में आए थे।

सुधन गुरुंग ने गृहमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था। हालांकि अब सुदन गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग तक कई तरह के आरोप लगे हैं। सुधन गुरुंग पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में शेयर खरीदने आरोप लगे हैं।

फेसबुक पोस्ट में सुधन गुरुंग ने लिखा-मुझसे जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पदों पर रहते हुए हितों के टकराव से बचने और जांच प्रक्रिया पर किसी भी तरह के प्रभाव से बचने के लिए मैंने गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उन्होंने आगे लिखा कि- मेरे लिए नैतिकता पद से ऊपर है और जनता के विश्वास से बड़ी कोई ताकत नहीं है। नेपाल में चल रहे Gen Z आंदोलन, जो सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहा है, उसने भी यही संदेश दिया है कि सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और नेतृत्व जवाबदेह होना चाहिए। अगर कोई मेरे 46 भाई-बहनों के खून और बलिदान से गठित सरकार पर सवाल उठाता है तो उसका जवाब नैतिकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह उन पर लगे आरोपों की जांच में पूरी तरह से सहयोग करेंगे।

जांच में पूरी तरह सहयोग करूंगाः सुधन गुरुंग

सुधन गुरुंग ने अपील की है कि बहुत सारी अफवाहें फैली हुई हैं इसलिए अटकलें न लगाएं। उन्होंने कहा, ‘आरोप और सच्चाई एक नहीं होते हैं। सबूतों के आधार पर फैसला होना चाहिए, भावनाओं के आधार पर नही। मैं पार्टी की ओर से किए गए हर फैसले का समर्थन करूंगा और जांच में पूरी तरह सहयोग करूंगा।

सत्ता में आने के बाद से विवादों में शाह सरकार

नेपाल की बालेन शाह सरकार सत्ता में आने के बाद से ही लगातार विवादों में है। बालेन शाह को अभी सत्ता संभाले एक महीना भी नहीं हुआ लेकिन उनके खिलाफ जनता में असंतोष बढ़ना शुरू हो गया है। काठमांडू समेत कई शहरों में छात्र, राजनीतिक दल और आम लोग सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। नेपाल सरकार ने भारत से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। नेपाल सरकार ने नेपाली 100 रुपये से ज्यादा कीमत वाले सामान पर शुल्क लगा दिया है, इससे रोजमर्रा के सामान की कीमतें प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m