कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पढ़ाई करने अपने मौसी के घर आकर रह रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां 22 वर्षीय पीड़िता को शादी का झांसा देकर आरोपी ने अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया और फिर जबरन उसके साथ गलत काम किया गया। बाद में आरोपी ने जब शादी करने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आंगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

READ MORE: बीच सड़क ‘लव ट्राएंगल’ का विस्फोट: पति ने पत्नी और प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा 

दरअसल ग्वालियर के थाटीपुर थाना पुलिस से 22 वर्षीय युवती ने शिकायत कर बताया कि वह शिवपुरी के करेरा की रहने वाली है। 2021 से वह ग्वालियर में मौसी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2025 में उसकी मुलाकात आईटीएम के पीछे रहने वाले युवक अरविंद कुशवाहा से हुई थी। फिर दोंनो में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद अरविंद ने युवती को शादी की बात बोल कर 26 नवंबर के दिन थाटीपुर थाना क्षेत्र के गल्ला कोठार में स्थित अपने दोस्त के घर मिलने के लिए बुलाया था। जहां दोंनो ने वहीं पर रात गुजारी। यहां आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जब पीड़िता ने विरोध किया और कहा कि शादी के बाद सही रहेगा अभी नही, तो आरोपी ने उसे शादी का वादा कर दिया। 

READ MORE: हवन की लकड़ी को लेकर भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष: शादी के मंडप में चली कुर्सियां, पंडित की इस बात से हुआ विवाद

बाद में जब पीड़िता ने आरोपी से शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ-साफ शादी करने से इनकार कर दिया और कहा उसके माता पिता शादी के लिए नही मानेंगे। जिससे परेशान पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की हैं। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक अरविंद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m