चंडीगढ़। सीएम भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को नीदरलैंड-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड की चेयरपर्सन मिस एडिथ नॉर्डमैन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से बैठक की और द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ाने और निवेश प्रवाह को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
उन्होंने दिग्गज हॉकी प्लेयर फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से मुलाकात की और उन्हें पंजाब आने व प्लेयर्स को ट्रेनिंग देने का न्यौता दिया। अक्टूबर में एशियन गेम्स के मुकाबले खत्म होंगे, जिसके बाद 6 टीमें चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब का दौरा करेंगी। लंबे समय के बाद पंजाब की पहली हॉकी मेजबानी है। सीएम ने कहा कि दशकों से हॉकी में पंजाबियों की मजबूत उपस्थिति के बावजूद पंजाब ने किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं की थी, पर अब पंजाब वर्ल्ड हॉकी मैप पर वापसी करेगा।
उन्होंने एनआईसीसीटी से पंजाब को डच उद्योगों से जोड़ने व व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों को सक्रिय करने की अपील की।फ्लोरिस बोवेलैंडर के भारत आने से ये फायदा…डच पेनल्टी कॉर्नर एक्सपर्ट नीदरलैंड को 1996 में गोल्ड मेडल दिला चुके हैं, वह ओलिंपिक प्रैशर टीम के साथ साझा करेंगे.

उनके पास अनुभव है और वह पंजाब के प्लेयर्स के साथ साझा करेंगे ताकि एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में उनके काम आए। उनका करियर शानदार रहा है और वह एक टेक्नीकल प्लेयर के रूप में पहचाने गए। पंजाबी हॉकी में ग्रास-रूट टैलेंट को एक लेवल आगे लेकर जाएगी।
- महिला आरक्षण पर बवाल जारी: अब सपा ने बीजेपी की रणनीति पर उठाए सवाल, केन-बेतवा परियोजना पर भी साधा निशाना
- मिर्जापुर में भीषण हादसा, सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, जिंदा जल गए 6 लोग
- LSG vs RR IPL 2026 : राजस्थान की 40 रन से शानदार जीत, लखनऊ को 160 रन का लक्ष्य पड़ा भारी, जडेजा ने 43 रन के साथ झटके एक विकेट
- खेल-खेल में गई जान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन बने हादसे का शिकार, डूबने से तीनो की मौत
- EXCLUSIVE: लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता के साथ सरेंडर करने निकली नक्सली उर्मिला, कम उम्र में ही थाम ली थी बंदूक, देखिए क्या कहा…

