प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आतंकवादी कहे जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इससे खरगे मुश्किलें बढ़ती नजर अ रही है. चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा है कि आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने का गंभीर रूप से संज्ञान लिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

तमिलनाडु में पीएम मोदी को आतंकवादी कहना कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के लिए भारी पड़ गया। चुनाव आयोग ने ऐक्शन लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई बुधवार (22 अप्रैल) के दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल, जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल थे, की ओर से की गई शिकायत के बाद की है. प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

चुनाव आयोग ने बुधवार (22 अप्रैल, 2026) को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने वाले बयान पर चेतावनी जारी की है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष से प्रधानमंत्री को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर 24 घंटों में जवाब मांगा है.

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (21 अप्रैल, 2026) को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बयान दिया. उन्होंने AIADMK की आलोचना करते हुए पीएम मोदी को आतंकवादी करार दिया. हालांकि, उन्होंने अपने बयान को लेकर बाद में सफाई भी दी थी, लेकिन पीएम को आतंकी कहने से एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया.

खरगे के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़क गई है. बीजेपी ने कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरेग की कड़ी निंदा करते हुए इसे न सिर्फ पीएम मोदी का, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों का भी अपमान कहा है. चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से विवादित टिप्पणी पर 24 घंटों में जवाब मांगा है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m