समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अनेर नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में डूब गए। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय राधा, 8 वर्षीय राजवीर और 6 वर्षीय जयवीर के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें: जयारोग्य अस्पताल में लापरवाही: महिला की ECG रिपोर्ट पर पुरुष का इलाज, गलत रिपोर्ट से शख्स की मौत, बेटी ने CM डॉ. मोहन यादव से लगाई न्याय की गुहार
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे परिवार के साथ ग्राम बीलवा में मामा के घर गए थे। बुधवार को तीनों बच्चे अनेर नदी में नहाने गए, जहां अचानक हादसा हो गया। एक बच्चा डूबने लगा तो बाकी दो उसे बचाने गए और तीनों पानी में डूब गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों के शव बरामद किए। उन्हें तुरंत धवली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें: लव रिलेशन का खौफनाक अंजाम: शादी का झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम का माहौल छा गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

