Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 अप्रैल 2026) की खबरों में पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम मोदी ने भरी हुंकार; अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर बढ़ा; होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला; पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर खरगे पर EC का चला चाबुक प्रमुख रहा।

1. पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी की हुंकार
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हुंकार भरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों को याद करते हुए पाकिस्तान को फाइनल अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने पाकिस्तान को इशारों-इशारों में अल्टीमेटम देते हुए लिखा कि- एक देश के तौर पर, हम दुख और इरादे में एक साथ खड़े हैं। भारत किसी भी तरह के आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।

2. अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर बढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर खत्म होने से पहले इसे आगे बढ़ा दिया है। बुधवार की सुबह ट्रंप ने अमेरिका-ईरान युद्ध (Iran War) पर सीजफायर एक्सटेंशन को बढ़ाने का ऐलान किया। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अपील पर सीजफायर बढ़ाया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के सीजफायर एक्सटेंशन को ठुकरा दिया है। तेहरान ने साफ कहा कि हारने वाली शर्तों के आधार पर वह सीजफायर नहीं करेगा।

3. होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक बार फिर भारत आ रहे जहाज पर ईरान ने हमला किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के दौरान भारतीय जहाज पर गोलीबारी की। इसके बाद जहाज को जब्त कर अपने साथ ले गई। इन जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में की गई है। जहाजों के मालिकों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका है। इनमें से एक जहाज Epaminodes दुबई से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहा था। फिलहाल मामले में भारत सरकार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

4. पीएम मोदी को आतंकवादी कहने पर खरगे पर EC का चला चाबुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा आतंकवादी कहे जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इससे खरगे मुश्किलें बढ़ती नजर अ रही है. चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा है कि आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने का गंभीर रूप से संज्ञान लिया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
नेपाल की बालेन शाह सरकार पर तीन हफ्ते में ही करप्शन के आरोपः नेपाल की बालेन शाह सरकार बनने के बाद से ही विवादों में है। अपने कई फैसलों को लेकर बालेन सरकार को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। छात्र संघ प्रतिंबध करने और भारत से लाने वाले सामानों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के कारण लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। अब बालेन शाह सरकार नये विवाद में फंस गई है। भ्रष्टाचार को हथियार बनाकर सत्ता में आने वाली नेपाल की बालेन शाह सरकार पर करप्शन के आरोप लगे हैं। तीन हफ्ते में ही नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग (Nepal Home Minister Sudan Gurung Resigns) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बाद गुरुंग ने अपना इस्तीफा पीएम बालेन शाह को सौंप दिया है। सुदन गुरुंग ‘जेन-जी क्रांति’ से राजनीति में आए थे। (पूरी खबर पढ़े)
बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राजनीति तापमान का पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सत्ता हासिल करने के लिए बीजेपी और टीमसी में शाम, दाम, दंड भेद की होड़ लगी हुई है। बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अमित शाह ताबड़तोड़ रैलियां और बैठकें कर रहे हैं। इसी बीच दूसरे फेज की वोटिंग से पहले अमित शाह ने बड़ी बैठक बुलाई है। अमित शाह (Amit Shah) की बैठक पर सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी (TMC) ने दावा किया कि बंगाल में कुछ बड़ा होने वाला है। शाह की बैठक में CBI, ED और NIA प्रमुख शामिल होंगे। (पूरी खबर पढ़े)
दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी का घर में मर्डरः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय युवती की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका एक आईआरएस अधिकारी की बेटी बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के साथ शारीरिक उत्पीड़न और यौन शोषण की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। (पूरी खबर पढ़े)
विराट कोहली के रेस्टोरेंट पर लगा तालाः भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के रेस्टोरेंट वन8 कम्यून पर ताला लग गया है। बेंगलुरु के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट (Bengaluru One8 Commune Restaurant) पर ₹2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया था। मामला सिविल कोर्ट में पहुंच गया था। इसके बाद कोर्ट ने वन8 कम्यून रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश जारी किया। नियम उल्लंघन और घटती भीड़ के चलते बिजनेस पहले से ही नुकसान में था। (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

