Electoral violence in Bengal: बंगाल विधानसभा चुनाव (Bengal Assembly Elections) के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। पहले चरण में बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। हिंसा होने के लिए बदनाम बंगाल चुनाव इस बार भी हिंसा की आग से नहीं बच पाया। चुनाव आयोग (election Commission) के लाख दावे के बाद भी बंगाल में मतदान के दौरान कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही है। मुर्शिदाबाद में देसी बम हमला किया गया है। मुर्शिदाबाद के नाओदा में वोटिंग से पहले देशी बम फेंका गया था। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। आयोग ने मुर्शिदाबाद के डोमकल जिले के जिला मजिस्ट्रेट से कल रात हुई कथित हिंसा को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
घटनास्थल का मुआयना करने आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका भी विरोध हुआ है। इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस के साथ हुमायूं कबीर की तीखी बहस और नोकझोंक के वीडियो सामने आए हैं, जिसमें स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है। हुमायूं कबीर ने तनाव पैदा करने के लिए TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। विरध में हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए हैं। झड़प की स्थिति बनने के बाद मौके पर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर मौजूद है।
मालदा में TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, कई वोटिंग केंद्रों के बाहर हंगामा
बंगाल के मालदा में मोथाबाड़ी विधानसभा के बूथ नंबर 55 पर काफी देर तक वोटिंग शुरू नहीं होने के बाद यहां हंगामा हो गया। TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। मालदा के मोथाबाड़ी विधानसभा क्षेत्र में, बालुआचारा हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र के बाहर EVM में खराबी आने के बाद तनाव फैल गया। सेक्टर अधिकारी के पहुंचने में काफी देरी होने पर वोटर भड़क गए और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया। कई मतदाता सेक्टर अधिकारी की बांह पकड़कर उन्हें खींचते हुए और उनके साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दिए।
मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने गुरुवार को अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। निवासियों ने दावा किया कि उन्हें धमकाया और डराया गया, कुछ ने तो मतदान केंद्रों के पास जाने पर मारपीट की धमकी भी दी। रायपुर गांव में कई लोगों ने शिकायत की कि सुबह से ही हथियारबंद लोग मौजूद थे, जिससे डर का माहौल था। ये आरोप सत्ताधारी टीएमसी पर लगाए गए थे, जिसने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया और मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भिड़े TMC और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े
सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के वक्त इलाके से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे। केंद्र पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई और मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। सिलीगुड़ी का यह इलाका संवेदनशील माना जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
सुवेंदु अधिकारी बोले- नंदीग्राम में 175 हिंदू मतदाताओं को धमकाया गया
सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि नंदीग्राम में बारानाचिरा पोलिंग बूथ पर 175 हिंदू मतदाताओं को धमकाया गया। हम उस बूथ पर पहुंचे. सभी मतदाता बाहर आ गए हैं। वे अपना वोट डाल रहे हैं मैंने गुंडों को घुटनों पर ला दिया है। हमने शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित किया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछली बार वे इस इलाके में प्रवेश नहीं कर पाए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

