प्रवीण भारद्वाज, पानीपत। हरियाणा के पानीपत के बबैल गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने दोस्तों से मिलकर गांव लौट रहे थे, तभी प्लेहेड़ी से बबैल जाने वाली सड़क पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में करीब 14 वर्षीय चाचा और 8 वर्षीय भतीजा गुणित शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, गुणित का जन्म शादी के 22 साल बाद मन्नतों से हुआ था और वह परिवार की उम्मीदों का केंद्र था। इससे पहले भी परिवार कई सदस्यों को खो चुका है, ऐसे में यह हादसा उन्हें पूरी तरह तोड़ गया है।

परिवार में 26 तारीख को बेटी की शादी तय थी, लेकिन इस हादसे के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया है। पूरे गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।
वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है.
- विदेश नीति को लेकर ट्रंप पर सीधा हमला: विपक्षी नेता का बयान- तीन दशकों की मेहनत हुई बर्बाद, अगर सत्ता में आये तो भारत-अमेरिका संबंधों को फिर…
- Manoj Bajpayee के बर्थडे पर Governor The Silent Saviour का फर्स्ट लुक जारी, जानिए कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज …
- IPL 2026: दिल्ली की ताकत हुई दोगुनी, लौट आया तूफानी गेंदबाज, पलक झपकते ही करता है शिकार
- बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला: चीका में सड़क पार कर रहे 61 वर्षीय गुरबचन की दर्दनाक मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
- बिहार में जंगलराज! तेजस्वी यादव ने VIDEO शेयर कर CM सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

