गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया GIDC क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

गुजरात के भरूच जिले में झगड़िया GIDC क्षेत्र में गुरुवार को मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में अचानक जोरदार धमाके बाद आग लग गई। इस हादसे में कुछ मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लगी आग इतनी भयानक थी कि आसपास के इलाके में धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार, यह घटना मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम कंपनी में हुई।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। आग की लपटें और काले धुएं के गुबार भी दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे।

फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए है और स्थिति को काबू में लाने के प्रयास जारी हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे के दौरान कंपनी में काम कर रहे कुछ मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि विस्फोट किस वजह से हुआ।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m