प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर थाने के बाहर चक्का जाम कर दिया। वहीं पुलिस इस पूरे मामले में एक्सीडेंट और हत्या दोनों एंगल से जांच की बात कह रही हैं।
READ MORE: इंदौर में 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर दी जान: आखिरी मैसेज में लिखा- ‘खुश रहना’, जांच में जुटी पुलिस
दरअसल पूरा मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां बीती रात पंथ पिपलई रोड पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान राजनाथ पिता दिलीपनाथ निवासी कोलूखेड़ी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि युवक को ससुराल पक्ष ने बुलाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया । इसी को लेकर आक्रोशित परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और चक्का जाम कर दिया ।
वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक सूचना एक्सीडेंट की मिली थी, लेकिन परिजनों के आरोपों के बाद अब मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। मां ने बताया कि रात करीब 11 बजे से बेटे के साथ मारपीट हो रही थी और उसने फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई । 12–12:30 बजे तक बेटे के कॉल आते रहे कि “मम्मी ये लोग मुझे मार देंगे ।” मां जब लोगों को लेकर मौके पर पहुंची तो बेटे की लाश मिली । मां का आरोप है कि बेटे को धोखे से बुलाकर कहीं और मारकर यहां फेंका गया है।
READ MORE: जबलपुर में बीच सड़क खूनी खेल: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
क्षेत्रीय पार्षद परमानंद मालवीय ने कहा कि मृतक ने खुद अपनी मां को फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की जानकारी दी थी और आधे घंटे के अंदर ही उसका शव मिल गया । शरीर पर लगी चोटों के आधार पर यह साफ तौर पर हत्या का मामला लग रहा है । साथ ही पुलिस द्वारा अलग-अलग थानों में घुमाने और लापरवाही का आरोप भी लगाया ।
थाना प्रभारी नरेंद्र यादव के अनुसार पुलिस को सुबह 4:15 बजे एफआरवी के जरिए सड़क हादसे में शव मिलने की सूचना मिली थी । मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भिजवाया गया और मर्ग कायम किया गया । परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, इसलिए पुलिस एक्सीडेंट और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी के बयान लिए जा रहे है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

