धनेश, रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला में चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्कूल स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह एचपीवी टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं, साथ ही टाइप-6 और 11 से भी बचाव करती है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में सही जानकारी दी जाए।

डीसी ने जिला के अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है और इसका उद्देश्य बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया व उप सिविल सर्जन डा. भंवर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
- रेवाड़ी-धारूहेड़ा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया जारी, 10 मई को होंगे मतदान
- CM डॉ. मोहन यादव के परिजनों ने किए भगवान कामतानाथ के दर्शन, कामदगिरि की लगाई परिक्रमा
- रायपुर में GST अपीलीय अधिकरण की शुरुआत, अब यहीं होगी अपीलों की सुनवाई
- पंजाब में बनेगा बासमती सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, CM भगवंत मान की बड़ी पहल
- हरियाणा-हिमाचल में पाकिस्तान के झंडे वाले संदिग्ध गुब्बारे बरामद, सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट; जानें उर्दू में क्या लिखा था बैलून पर!

