लुधियाना। लुधियाना शहर के थाना डिवीजन नंबर 4 के अधीन आते फतेहगढ़ मोहल्ला में सोमवार सुबह उस समय धार्मिक तनाव की स्थिति बन गई, जब एक प्राचीन मंदिर में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित करने और उन्हें वहां से गायब करने का मामला सामने आया। इस बेअदबी की घटना के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहल्ले के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता छोटे लाल ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में सचिन कुमार के मकान के पास करीब 50 साल पुराना मां दुर्गा का मंदिर स्थित है। यह मंदिर पूरे इलाके की श्रद्धा का केंद्र है, जहां राधा-कृष्ण, गौ-माता, मां दुर्गा और शिवलिंग की मूर्तियां स्थापित थीं।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब छोटे लाल मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। मंदिर से मूर्तियां गायब थीं और अंदरूनी हिस्से में तोड़फोड़ की गई थी। घटना के बाद जब मोहल्ले के लोगों ने अपने स्तर पर जांच की, तो संदेह की सुई पड़ोस में रहने वाले सुमित और साजन पर टिकी। आरोप है कि इन दोनों ने जान-बूझकर सांप्रदायिक माहौल खराब करने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
- CG Transfer : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें लिस्ट…
- लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वनरक्षक को 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
- लुधियाना-बठिंडा में बम धमकी से हड़कंप, स्कूल खाली कराए, सुरक्षा कड़ी
- हरियाणा में सुजुकी लगाएगी निवेश की झड़ी: CM नायब सैनी से मिले CEO तोशीहिरो, खरखौदा में बनेंगे हाइब्रिड वाहन
- Big News: जालंधर में फिर से होगा ब्लैक आउट, जानिए क्या है वजह
