जालंधर। पंजाब के अलग-अलग शहरों में 24 अप्रैल को रात 8 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान ब्लैकआउट भी किया जाएगा। इस खबर के समाने आने के बाद नागरिकों के जेहन में कई सवाल आने लगे, आखिर क्या कारण है जो अब ब्लैक आउट की जरूरत पड़ गई।
इस सारे सवालों पर अब इस पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, यह ब्लैकआउट और मॉकड्रिल,जो समय समय पर की जाएगी। पूरे शहर में नहीं होगा ब्लैकआउटडीसी वरजीत वालिया ने कहा कि यह मॉकड्रिल शहर में नहीं बल्कि कुछ चुनिंदा कैंपस में करवाई जाएगी। यह मॉक ड्रिल खालसा कॉलेज में करवाई जाएगी। सिर्फ इसी कैंपस में ही यह मॉकड्रिल करवाई जाएगी। कैंपस के अंदर ही 24 अप्रैल रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। पूरे शहर और गांव में कोई मॉकड्रिल या फिर ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा।

अफसरों का यह भी कहना है कि ब्लैकआउट को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान मत देना, यह शहर और गांव में नहीं होगा। किसी को घबराने की जररूत नहीं है, यह सिर्फ खुद की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल की जा रही है।रेस्क्यू टीमों के साथ की जाएगी मॉकड्रिलजानकारी के अनुसार कैंपस के अंदर पहले रात 8 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। फिर उसके बाद रेस्क्यू और सर्च की मॉकड्रिल की जाएगी। फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और सिविल डिफेंस टीम के साथ यह मॉकड्रिल करवाई जाएगी। सभी टीमों के साथ मिलकर यह मॉकड्रिल की जाएगी।
- प्रशासन की बड़ी लापरवाही: गुरुग्राम में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान बना महज मजाक
- Bihar Top News 23 april 2026: ज्योति सिंह ने मांगी मां बनने की मन्नत, महिला सिपाही का मिला शव
- नेग को लेकर बवाल, किन्नरों ने दूल्हे के भाई को मारी गोली, फिर…
- कैंसर पीड़ित टीचर की गुहार पर प्रशासन सख्त : आवेदन लंबित रखने पर बाबू निलंबित, डीईओ ने जारी कराया चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि
- Today’s Top News : बेटी की डोली उठने से पहले उठी माता-पिता की अर्थी, जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, 10वीं-12वीं के रिजल्ट 30 अप्रैल को हो सकते हैं जारी, एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

