शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP Morning News: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मुख्यमंत्री एनडीडीबी की बैठक लेंगे। सीएम हाउस में सुबह 10 बजे बैठक होगी। बता दें कि दुग्ध उत्पादन के लिए MP और NDDB के बीच 2024 से करार है।
महिला आरक्षण पर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
महिला आरक्षण पर अब भी सियासत जारी है। बीजेपी के बाद कांग्रेस भी सड़कों पर उतरेगी। भोपाल की सड़कों पर कांग्रेस पैदल मार्च करेगी। 26 अप्रैल को 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग की जाएगी। चुनावी फायदे के लिए बीजेपी पर 2023 के बिल को अटकाने के आरोप हैं। माता मंदिर से रोशनपुरा तक कांग्रेस मार्च करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इसकी अगुवाई करेंगे।
गेहूं की पराली जलाने में अव्वल MP
गेहूं की पराली जलाने में मध्य प्रदेश अव्वल है। 1 से 23 अप्रैल तक प्रदेश में 25,144 मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा विदिशा में पराली जली हैं।विदिशा में 20 दिन में 2086, उज्जैन में 2053, रायसेन में 1982 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब का स्थान है। UP में 10,604, हरियाणा में 175 और पंजाब में 117 घटनाएं सामने आई हैं।
पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू
पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत एक थाने में दो निरीक्षक काम करेंगे। भोपाल में पुलिसिंग का यह नया प्रयोग है।फर्स्ट फेस में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर व्यवस्था लागू होगी। पहले चरण में निशातपुरा और हबीबगंज थाना शामिल है। दूसरे चरण में कोहेफिजा और पिपलानी थाना और तीसरे चरण में राजधानी के बाकी थानों में इस व्यवस्था का विस्तार होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

