CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे. 2 बजे तक पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे. जिसके बाद 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो जाएंगे.
साव आज जाएंगे जम्मू-कश्मीर
रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जम्मू कश्मीर दौरे के लिए रवाना होंगे. सुबह 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट से श्रीनगर रवाना होंगे.जहां वे खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर में शामिल होंगे. इस दौरान खेल उत्कृष्ट और युवा सशक्तिकरण पर केंद्र और राज्यों के बीच विमर्श होगा. बता दें कि आज से 26 अप्रैल तक चिंतन शिविर का आयोजन होगा. देशभर से खेल मंत्री चिंतन शिविर में शामिल होंगे. केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे शामिल होंगे.

रविवि के सीबीएस में प्रवेश के लिए आवेदन 30 तक
रायपुर. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर बेसिक साइंस (सीबीएस) में संचालित पंचवर्षीय एम.एस-सी. एकीकृत पाठ्यक्रम सत्र 2026-2027 में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन की प्रक्रिया आरंभ है. अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है. 22 मई को प्रवेश-परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. प्रवेश-परीक्षा के फॉर्म पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर भरे जा सकते हैं. पाठ्यक्रम, प्रवेश-प्रक्रिया आदि की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इस पूर्णतः आवासीय पाठ्यक्रम की कुल 60 सीटें हैं. इनमें 40 स्कॉलरशिप सीट और 20 पेमेंट सीट है. इसमें 40 स्कॉलरशिप सीटों में प्रवेश प्राप्त सभी छात्रों को 5000 रुपए प्रति माह स्कालरशिप का प्रावधान है.
20 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा, बड़े भ्रष्टाचार की तैयारी : कांग्रेस
रायपुर. प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के धान संग्रहण केंद्रों में 20 लाख मीट्रिक टन धान खुले में पड़ा हुआ है. सरकार अभी तक 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान मिलरों को नहीं दे पाई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस धान का निराकरण क्यों नहीं कर रही है? सरकार की नीयत में खोट है, ताकि खराब धान के नाम पर भ्रष्टाचार कर खुले बाजार में नीलामी की जा सके. श्री शुक्ला ने कहा कि जितने लंबे समय तक धान खुले में पड़े रहेगा, नमी का, मौसम का असर धान पर पड़ेगा. गुणवत्ता में गिरावट आयेगी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश बढ़ेगी तथा एक बार फिर से चूहों पर जिम्मेदारी थोपी जायेगी. उन्होंने कहा कि चर्चा है कि मिलरों और सरकार के बीच कमीशन को लेकर बड़ा झगड़ा चल रहा है. मार्कफेड के जिला मैनेजरों के पास 20 रुपये टन के हिसाब से वसूली जमा करने पर ही डीओ दिया जा रहा है. सरकार ने 120 करोड़ रुपए कमीशन का टारगेट फिक्स कर रखा है, इसलिए धान का उठाव नहीं हो पा रहा है.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
मां बगलामुखी प्राकट्य दिवस
हवन-पूजन व मंत्र दीक्षा
संस्थान- मां धूमावती सिद्धपीठ
स्थान- पुरानी बस्ती, श्रीशीतला माता मंदिर चौक स्थित सिद्धपीठ का परिसर
समय शाम 7 बजे से.
रक्तदान शिविर
संगठन- संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन
स्थान- लाखेनगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन
समय- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

