प्रवीण भारद्वाज ,पानीपत. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत द्वारा दिनांक 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुदेश कुमार शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पानीपत के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए माननीय वर्षा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत आमजन को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का निपटारा कर समय, धन एवं ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि इस लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी (समझौता योग्य), मोटर दुर्घटना दावा, बैंक रिकवरी, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत आमजन से आग्रह करता है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन मामलों का समाधान लोक अदालत के माध्यम से कराएं, ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण में न्याय प्राप्त किया जा सके।
- बंगाल चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग से CJI सूर्यकांत गदगद, बोले- ‘खुशी हुई SIR के बीच…,’
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सज्जन कुमार को जमानत नहीं, 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में राहत से इनकार
- सोनीपत में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: मेयर प्रत्याशी राजीव जैन ने भरा पर्चा, बडोली बोले- राहुल गांधी आए तो जनता चखाएगी जलेबी का स्वाद
- बिहार में शराब-ड्रग्स माफिया का तांडव: विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत गंभीर
- हरियाणा राज्य सूचना आयोग में अजय कुमार सूरा बने नए सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

