राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को 4 गुना मुआवजा मिलने के मामले में बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार भू अर्जन के मुआवजा को 4 गुना कर किसानों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बना रही है। किसानों के पास मुआवजा राशि का भरपूर पैसा आने से उन्हें नई जमीन खरीदने में आसानी होगी।
सीएम डॉ. मोहन ने आगे कहा कि अब भू-अर्जन संबंधी मामलों के निराकरण में गति आएगी। सिंचाई परियोजनाओं, सड़क, पुल, रेलवे और बांध निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य अब तेजी से हो सकेंगे। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
अब हर साल करीब 20 हजार करोड़ रुपए मुआवजा किसानों को मिलेगा। भूमि देने वाले किसान परिवारों को चार गुना मुआवजा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

