लुधियाना। पंजाब पुलिस राज्य में लगातार शांति बनाए रखने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन इन सभी के बीच में लुधियाना से खबर आई है कि एक युवक के पास बड़ी मात्रा में हथियार मिले हैं। लुधियाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है, अनुमान है कि बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था।
खबर है कि युवक अवैध हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथियों का इंतजार कर रहा था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस ने की घेराबंदी
बिना देरी किए पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी मिली जानकारी के अनुसार, एस.आई. रोशन लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर खास से पुख्ता सूचना मिली कि रोबिन नामक एक व्यक्ति किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की नीयत से गांव खेड़ी के श्मशान घाट (धांधरा रोड) के बाहर खड़ा होकर अपने किसी जानकार का इंतजार कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने घेराबंदी कर जब आरोपी रोबिन को काबू किया और उसकी तलाशी ली, तो पुलिसकर्मी भी दंग रह गए।

मिले यह हथियार
आरोपी के पास से कुल 4 अवैध पिस्तौल बरामद किए गए। बरामद हथियारों में 30 बोर की 3 पिस्तौल और 9 एम.एम. की 1 पिस्तौल शामिल है। पुलिस का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियारों की मौजूदगी किसी बड़ी गैंगवार या डकैती की ओर इशारा कर रही है.
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ये हथियार कहां से लेकर आया था और लुधियाना में उसका अगला टारगेट कौन था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
- Breaking News : सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा, विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी
- Murder News : हैवानियत की हदें पार, शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, प्राइवेट पार्ट में बोतल और डंडा डालने की आशंका
- सावधान! सारण में 43 डिग्री के टॉर्चर के बीच बक्सर-सासाराम में इमरजेंसी जैसे हालात, लू वार्ड बनाए गए
- युवा कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़की NSUI, छात्र नेताओं ने दी चेतावनी
- क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान और CM योगी ने किया शुभारंभ, कहा- राज्यवार कृषि का रोडमैप बनाएंगे
