सुप्रिया पांडेय, रायपुर। गर्मी के दिनों में आगजनी की घटनाओं में तेजी आ गई है. अबकी बार राजधानी के दलदल सिवनी स्थित एक बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में आग लग गई. इस दौरान घर से बाहर निकालते समय एक युवक चोटिल हो गया.

यह भी पढ़ें : कांकेर सांसद का विवादित बयान : खदान में मलबा धंसने की घटना पर निरीक्षण करने गए भोजराज नाग, प्रबंधन को लगाई फटकार, देखें Video…

जानकारी के अनुसार, मोवा थाना स्थित सुमित होलसेल के बगर में स्थित बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में एसी के फटने से आग लग गई. सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. आगजनी के दौरान घर में मौजूद लोगों को बाहर निकालते समय एक युवक चोटिल हो गया.

गर्मी के दिनों में अचानक से आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं. एक दिन पहले ही अंबिकापुर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी. राम मंदिर के पास स्थित मुकेश प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग पर दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. आगजनी की खबर सुनकर मंत्री राजेश अग्रवाल, कलेक्टर, एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.

देखिए वीडियो –

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m