पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में भारी मतदान की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम बंगाल में “SIR के खिलाफ जमकर वोटिंग” हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि “मोदी जी का SIR उनके ही खिलाफ जा रहा है”, जिससे उन्होंने चुनावी माहौल और मतदान के रुझानों पर राजनीतिक टिप्पणी की।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में भारी मतदान दर्ज किया गया है। गुरुवार (23 अप्रैल) को हुए मतदान में औसतन 92.88 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो चुनावी प्रक्रिया में अत्यधिक भागीदारी को दर्शाता है। पहले चरण में कुल 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इनमें उत्तरी बंगाल:कूचबिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी , अलीपुरद्वार ,उत्तर दिनाजपुर ,दक्षिण दिनाजपुर ,मालदा दक्षिणी बंगाल:मुर्शिदाबाद ,पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम र्धमान, बीरभूम शामिल हैं.
बंगाल में पहले फेज में किस जिले में कितना मतदान?
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी: 94.65%, झाड़ग्राम: 92.26%, कलिम्पोंग: 83.07%, मालदा: 94.46% , मुर्शिदाबाद: 93.61%, पश्चिम बर्धमान: 90.33%, पश्चिम मेदिनीपुर: 92.18% , पूर्व मेदिनीपुर: 92.18% , अलीपुरद्वार: 92.71%, बांकुड़ा: 92.15%, बीरभूम: 94.51%, कूचबिहार: 96.04% ,दक्षिण दिनाजपुर: 95.44% ,उत्तर दिनाजपुर: 94.16%,दार्जिलिंग: 88.80% ,पुरुलिया: 90.95% चुनाव आयोग के अनुसार पहले चरण में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कई क्षेत्रों में मतदाताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
2021 के विधानसभा चुनावों में 81.56 फीसदी हुई थी वोटिंग
152 सीटों पर हुए मतदान में औसतन 92.88 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक की सबसे अधिक बताई जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में कुल मतदान प्रतिशत 81.56% रहा था, जबकि इस बार यह आंकड़ा उससे काफी अधिक है, जिससे मतदाताओं की अभूतपूर्व भागीदारी सामने आई है। राजनीतिक विश्लेषण में अक्सर माना जाता है कि अधिक मतदान एंटी-इंकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का संकेत हो सकता है, हालांकि यह हर बार सही साबित नहीं होता। इसी बीच राज्य की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ही इस भारी मतदान को अपने पक्ष में बता रहे हैं और जीत के दावे कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

