अजय सैनी, भिवानी. स्थानीय महम रोड़ स्थित गौशाला का प्रांगण शनिवार को एक विशेष ऊर्जा से सराबोर रहा। अवसर था विश्व पशु चिकित्सा दिवस का, जहां पशुपालन विभाग और स्थानीय चिकित्सालय के तत्वावधान में पशुओं के स्वास्थ्य और मानव जीवन में उनके महत्व को रेखांकित करने के लिए एक भव्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
विदित रहे कि प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह के अंतिम शनिवार को मनाया जाने वाला यह दिवस इस बार 25 अप्रैल शनिवार को पशु चिकित्सक : भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक, विषय थीम के साथ मनाया गया।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. रविंद्र सहरावत के दिशा-निर्देशानुसार जिले भर की सभी पशु चिकित्सा संस्थाओं में स्वास्थ्य कैंप, एंटी रेबीज टीकाकरण, बांझपन निवारण शिविर और जागृति सेमिनारों की श्रृंखला आयोजित की गई। इसी कड़ी में महम रोड गौशाला में आयोजित सेमिनार ने लोगों को पशु स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाने का कार्य किया।
सेमीनार को संबोधित करते हुए पशु चिकित्सक विजय सनसनवाल ने पशु चिकित्सकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का थीम भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक पशु चिकित्सक हमें यह याद दिलाता है कि एक पशु चिकित्सक केवल जानवरों का ईलाज नहीं करता, बल्कि वह समाज को रेबीज और बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक जूनोटिक बीमारियों से भी बचाता है।
डा. सनसनवाल ने कहा कि फॉर्म से समाज में थाली तक पहुंचने वाला पौष्टिक भोजन तभी हो सकता है, जब पशु स्वस्थ हो। उन्होंने वन हेल्थ मिशन की महत्ता बताते हुए कहा कि वातावरण की स्वच्छता और मानव स्वास्थ्य सीधे तौर पर पशुओं के स्वास्थ्य से जुड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालकों से आह्ववान किया कि वे पशुओं में एंटी बायोटिक का प्रयोग कम से कम करें, ताकि एंटी बायोटिक की प्रतिरोधता पशुओं में उत्पन्न ना हो।
कार्यक्रम में मौजूद गौशाला विस्तार अधिकारी मोहनलाल बलेश्रा ने पशुओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इंसानों की तरह पशुओं में भी जीवन और संवेदनाएं होती हैं। उन्हे स्वस्थ और सुखी रखना मानव जाति का सर्वोपरि कर्तव्य होना चाहिए। हमें यह दृढ़ता से मानना चाहिए कि गौसेवा ही परम धर्म है। यह दिवस हमें केवल एक दिन के लिए नहीं, बल्कि जीवन भर पशुओं की निस्वार्थ सेवा करने की प्रेरणा देता है।

सेमिनार का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि पशु स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और पशुपालकों ने पशुओं के उचित टीकाकरण और उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर विजय गोयल, राजेंद्र, धर्मबीर, विकास देशवाल, कुसुम अग्रवाल, जोगेंद्र, राजकुमार, सोहित आदि मौजूद रहे।
- कटनी-बीना मेमू ट्रेन में खूनी संघर्ष: अवैध वेंडरों ने यात्रियों पर किया धारदार हथियार से हमला, पथराव के बाद घंटों रुकी रही ट्रेन
- डिजिटल नकल का बड़ा आरोप: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा पर उठे सवाल, सियासी हलचल तेज
- सिर की हड्डी टूटकर दिमाग में घुसी: सिरसा में लोहे के गेट के विवाद पर खूनी खेल, जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक
- दिल्ली का ‘रहमान डकैत’; BJP का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, नए आवास को बताया ‘शीशमहल 2’
- शादी की रात विवाद और सुबह मिली लाश, पटना में किशोर की गला रेतकर हत्या के पीछे जानें क्या है वजह?

