कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों के लिए सरकार एक बड़ा डिजिटल तोहफा लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि अगले सीजन से “किसान ई-खरीद ऐप” लॉन्च किया जाएगा, जिससे खेती-किसानी से जुड़ी लगभग हर समस्या का समाधान अब मोबाइल पर ही मिल सकेगा। यह ऐप किसानों के लिए एक तरह का “ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म” होगा, जहां उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने या मंडियों में रात बिताने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस ऐप के जरिए किसान अपनी जमीन की बुआई, उपज का सत्यापन, जे-फॉर्म की स्थिति और गेट पास शेड्यूलिंग जैसे जरूरी काम आसानी से कर सकेंगे।
खास बात यह है कि सरकार अगले सप्ताह से किसानों के व्हाट्सएप पर जे-फॉर्म का QR कोड भी भेजना शुरू करेगी, जिससे बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया भी बेहद आसान हो जाएगी।

इस QR कोड में किसान की पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी, जिससे दस्तावेजों की झंझट लगभग खत्म हो जाएगी।
सरकार का दावा है कि इस डिजिटल पहल से न सिर्फ किसानों का समय बचेगा, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। आने वाले समय में यह ऐप हरियाणा के किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।
- 5 बैगा आदिवासी बच्चों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने गठित की 7 सदस्यीय जांच समिति, गांव जाकर करेगी पड़ताल
- सिंहस्थ क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण: हरियाणा आश्रम पर चला पीला पंजा, नगर निगम ने की कार्रवाई
- ऑनलाइन सट्टा के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी पर शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
- रफ्तार, मौत की ठोकर और भयावह मंजरः DCM ने 4 युवतियों को मारी टक्कर, 1 की थमी सांसें, देखकर लोगों की कांप उठी रूह
- सोपा के 9वें अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव में शामिल हुए CM डॉ. मोहन, सोयाबीन उद्योग की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर किए विचार
