शब्बीर अहमद, भोपाल। उज्जैन में संन्यास को लेकर उठे विवाद पर हर्षा रिछारिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हर्षा ने न केवल आरोपों को खारिज किया बल्कि आरोप लगाने वालों को मानहानि की कानूनी चेतावनी भी दी है।
वीडियो जारी कर दिया जवाब
हर्षा रिछारिया ने खुद पर लग रहे आरोपों के जवाब में एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने विदेशी फंडिंग की बात को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। ‘मैं अपनी पूरी बैंक डिटेल देश के सामने रखने को तैयार हूं। जो लोग मुझ पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगा रहे हैं, वो या तो इसका सबूत दें या फिर करोड़ों रुपये की मानहानि झेलने के लिए तैयार रहें।‘
संन्यास पर विवाद
हाल ही में संत समाज के अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने हर्षा के संन्यास पर भी सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि बार-बार संन्यास लेना सनातन परंपराओं का मजाक उड़ाना है। जिस पर जवाब देते हुए हर्षा ने कहा कि मैने कभी दो बार संन्यास नहीं लिया यह भ्रामक प्रचार है।
दोहरे मापदंड का लगाया आरोप
हर्षा रिछारिया ने वीडियो संदेश के जरिए दोहरे मापदंड का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया है कि हाल ही में जब अशोक खैरात जैसे गंभीर मामले सामने आए तब संत समाज मौन क्यों था? वहीं हर्षा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें ‘नचनिया’ और ‘कुदनिया’ जैसे शब्दों से पुकारा जा रहा है जो एक महिला का अपमान है।
क्या है मामला?
संत समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिलानंद महाराज ने कहा था कि बार-बार संन्यास लेने की प्रक्रिया को पब्लिसिटी का माध्यम बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। इस तरह के कृत्य सनातन धर्म की छवि को खराब करने की कोशिश है। वहीं अनिलानंद महाराज ने यह भी आशंका जताई थी कि इस पूरे मामले के पीछे विदेशी फंडिंग जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

