शशांक द्विवेदी, खजुराहो। Damodar Yadav Statement on Dhirendra Shastri: आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के नेता दामोदर यादव ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर वह विवादों में घिर सकते हैं। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भटका हुआ नौजवान बताया और पर्ची का खेल बंद कर सुधरने की सलाह दी। साथ ही धीरेंद्र शास्त्री और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के नाम की बिरयानी खाई।

आजाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान

दरअसल, आज मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मंज़ूरनगर में आज़ाद समाज पार्टी ने सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस अभियान में दामोदर यादव और पूर्व भाजपा विधायक आरडी प्रजापति शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पहला चम्मच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और दूसरा चम्मच वी डी शर्मा के नाम पर खाई। 

‘छतरपुर की पहचान पर्ची निकालने वाले बाबा से बनाने की कोशिश’

दामोदर यादव ने मंच से कहा कि आज बुंदेलखंड को 2 ताकतों ने जकड़ रखा है। ऐसी ताकतें जो गैर संविधानिक है। एक तो सामर्थ्य शाही सोच और दूसरी ताकत मनुवाद की सोच है। छतरपुर के अंदर जहां मनुवाद की सोच हावी है तो वहीं टीकमगढ़ के अंदर सामंतशाही हावी है। छतरपुर की जो पहचान जिसका पहले गौरव शाली इतिहास रहा है, लेकिन आज की तारीख में इसकी पहचान पर्ची निकालने वाले बाबा से बनाने की कोशिश हो रही है।

छतरपुर और बुंदेलखंड को पाखंड की धरती बनने से रोकने का लिया संकल्प

उन्होंने आगे कहा, ‘ये जितने भी आडंबरी पाखंडी लोग हैं, छतरपुर और बुंदेलखंड की पहचान नहीं बन सकते। इसकी पहचान तो संविधानवादी बनेगी और संविधानवादी ताकतों को स्थापित करेंगे। इसे आडम्बर, पाखंड की धरती कभी नहीं बनने देंगे, यह हमने संकल्प लिया है। 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को दामोदर यादव ने बताया भटका हुआ नौजवान

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दामोदर यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को भटका हुआ नौजवान बताया। उन्होंने कहा, ’28 साल का धीरेंद्र शास्त्री नौजवान लड़का भटक गया है। हालांकि मेरे छोटे भाई के होने के नाते वह सुधर भी रहे हैं। संविधान में बड़ी ताकत है। पहले वह मेरी ठठरी बांधते थे और आज हाथ जोड़ने लगे हैं कि भाई हम उनके बारे में नहीं बोलते।’

‘इतना ही नहीं उनकी भाषा बदल गई है। जो कहते थे कि मनु हमारे माई बाप हैं, आज से 10 दिन पहले कह रहे थे कि यह देश युद्ध से नहीं बुद्ध से चलेगा। मैंने देखा कि 14 मार्च को बाबा साहब की जयंती पर उन्होंने शुभकामनाएं देने का काम किया और बाबा साहब को शत शत नमन किया। मेरे ख्याल से तो सुधर रहे हैं। संविधान की ताकत पता चल रही है। जितनी जल्दी सुधर जाएं उतना बेहतर है।’

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m