DC vs PBKS IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के पहले और सीजन के 35वें मुकाबले में Delhi Capitals (DC) और Punjab Kings (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद टीम ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। अब PBKS को मुकाबला जीतने के लिए 265 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा। यह IPL 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है।
DC के लिए बल्लेबाजी में केएल राहुल ने 67 गेंद पर 226.87 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 152 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का छठा शतक था। इसी के साथ राहुल आईपीएल में 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड था, जिन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ 141 रन बनाए थे।
केएल के अलावा नीतीश राणा ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 44 गेंद पर 206.82 के स्ट्राइक रेट से 91 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा पथुम निसांका ने 11 रन बनाए।
पंजाब की गेंदबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह बेअसर नजर आई। अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट को एक-एक सफलता मिली, लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे। अब मुकाबला जीतने के लिए पंजाब किंग्स को 265 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल करना होगा, जो इस सीजन का सबसे बड़ा चेज साबित हो सकता है।
DC और PBKS की प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स (DC)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इंपैक्ट प्लेयर: औकिब नबी डार
पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इंपैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

