कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस के एक बड़े नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि चुनाव के दौरान विधायकों की खरीद-फरोख्त हुई। उन्होंने कहा कि “8–9 वोट 200 करोड़ रुपये में बिके हैं,” और इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बताया।
अभय चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि “ग्राफ तो बहुत बढ़ गया है,” लेकिन यह बढ़ोतरी जनसमर्थन से नहीं बल्कि कथित सौदेबाज़ी से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन 39 वोटों का दावा किया जा रहा था, वे घटकर 28 रह गए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 5 विधायकों को “बली का बकरा” बना दिया गया, लेकिन बाकी 4 के नाम जानबूझकर छिपाए जा रहे हैं।
इनेलो नेता ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे जल्द ही उन चार विधायकों के नाम उजागर करेंगे, जिनके वोट कैंसिल हुए, और यह भी बताएंगे कि इस पूरे घटनाक्रम में किन लोगों की भूमिका रही। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन कारणों से कुछ नाम सामने नहीं लाए जा रहे और क्या इसमें पक्षपात किया जा रहा है।

इस बयान के बाद हरियाणा की सियासत में नया विवाद खड़ा हो गया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अभय चौटाला अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करेंगे और जिन नामों का जिक्र किया है, उन्हें सार्वजनिक करेंगे या नहीं।
- मांगलिक रस्म के दौरान गहरे पानी में उतरीं चार युवतियां, गंगा स्नान के दौरान डूबीं, तलाश जारी
- शराब पीने से मना करने पर छात्रा की हत्या: 10 साल बाद कोर्ट ने सुनाई सजा, 3 आरोपियों को आजीवन कारावास
- वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पुलिस की साख पर फिर उठे सवाल
- IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 152 रन की विस्फोटक पारी से लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी; धोनी-रैना भी छूटे पीछे
- Rewari MC Elections: वार्ड 15 से दीपिका अत्री और वार्ड 22 से रामौतार छावड़ी का निर्दलीय नामांकन; विकास और भाईचारे का दिया नारा
