मनेंद्र पटेल, दुर्ग। पुरानी रंजिश पर बुजुर्ग ने अपने से आधी उम्र के गुंडे-बदमाश पर टंगिया से हमला कर दिया. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर मामले की पड़ताल में जुट गई है.
यह भी पढ़ें : जंगल में चला आरा, सोते रहे जिम्मेदार… सागौन-साल समेत 122 पेड़ों की अवैध कटाई से मचा हड़कंप, वन विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार, भिलाई के खुर्सीपार स्थित उड़िया मोहल्ले में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग मुरली की 30 वर्षीय युवक विक्रम सोना से पुरानी रंजिश थी. दो दिन पहले आरोपी मुरली खेस और विक्रम सोना के बीच जमकर विवाद हुआ था. जिसके बाद आरोपी मुरली ने आज सुबह टांगिया लेकर विक्रम सोना पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया.

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची और बुरी तरह घायल हुए विक्रम सोना को सुपेला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच परीक्षण करने के बाद मौत की पुष्टि कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मुरली को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इलाके में आम लोगों से पूछताछ कर मामले की बारीकी से विवेचना की जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

