Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (26 अप्रैल 2026) की खबरों में ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलियां चलीं; पीएम मोदी बोले- दीदी ने मां-माटी और मानुष का नहीं किया सम्मान; मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन; दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा प्रमुख रहा।

1. ट्रंप की डिनर पार्टी में गोलियां चलीं

 वॉशिंगटन डीसी (Washington, DC) में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ (White House Correspondents Dinner) के दौरान आतंकी हमला हुआ है। वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल (Hilton Hotel) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डिनर पार्टी के समय अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के समय होटल में राष्ट्रपति ट्रंप के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई अफसर मौजूद थे। फायरिंग के बाद होटल में मची अफरा-तफरी मच गई। सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत सभी वीआईपी को सुरक्षित बाहर निकाला। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. पीएम मोदी बोले- दीदी ने मां-माटी और मानुष का नहीं किया सम्मान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में रैलियों को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि TMC शासन में छोटे-छोटे नेता और गुंडे खुद को सरकार समझने लगे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- 15 साल पहले हुगली नदी के आसपास का इलाका कभी मिलों और फैक्ट्रियों का बड़ा केंद्र हुआ करता था, लेकिन आज वहां ताले लगे होने की खबरें आती हैं। ब्रिटिश दौर की फैक्ट्रियां भी बंद हो रही हैं।  PM ने कहा, ‘15 साल पहले TMC ‘मां, माटी, मानुष’ का नारा देकर सत्ता में आई थी, आज वे इन शब्दों को बोल भी नहीं पाते।

पढ़े पूरी खबर…….

3. मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन

भारत ने अपने सबसे महान विज़ुअल कहानीकारों में से एक को खो दिया है। मशहूर फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके परिवार ने रविवार को उनके ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए की।

पढ़े पूरी खबर…….

4. दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा

दिल्ली आईजीाई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ है। Swiss Aircraft के विमान का इंजन टेकऑफ के दौरान फेल हो गया। इसके बाद फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं। घटना रविवार तड़के की है। विमान दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी। घटना के वक्त फलाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

ट्रंप पर हमले से पहले प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट का दिया बयान हुआ वायरलः अमेरिका के हिल्टन होटल में शनिवार रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट हमले से कुछ घंटे पहले ‘गोलीबारी’ यानी Shots Fired होने की बात कह रही हैं। उनका यह बयान शुरुआत में राजनीतिक तंज के रूप में देखा गया, लेकिन बाद में असली फायरिंग की घटना के चलते यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी बोले- मैं बेल पर हूं, मुझ पर 36 केस और 55 घंटे पूछताछ, ममता पर मेहरबानी क्यों?ः पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी हुगली जिले के सेरामपुर में एक बड़ी रैली करने पहुंचे. इस रैली में उन्होंने एक साथ तीन मोर्चों पर हमला बोला. BJP और RSS पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर और ममता बनर्जी की TMC पर भी. उन्होंने एक बड़ा सवाल उठाया कि मोदी सरकार ने उनके खिलाफ 36 केस किए, ED ने 55 घंटे पूछताछ की, लेकिन ममता बनर्जी पर एक भी केस क्यों नहीं?  राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने टीएमसी और भाजपा के ऊपर मिलीभगत का आरोप लगाया। (पूरी खबर पढ़े)

पंजाब सरकार ने  हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ली, केंद्र ने तुरंत दीः राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को दी गई सुरक्षा वापस ले ली गई है। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने हरभजन को सुरक्षा दी थी। पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लिए जाने के कुछ ही घंटों बाद, केंद्र सरकार ने हरभजन सिंह को CRPF की सुरक्षा मुहैया करा दी है. अब ‘टर्बनेटर’ उर्फ भज्जी को दिल्ली और पंजाब दोनों जगहों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों का घेरा मिलेगा और CRPF के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा अचानक वापस ले ली।  (पूरी खबर पढ़े)

माली में तख्तापलट के बाद आतंकी हमलाः माली की राजधानी बमाको समेत कई शहरों में आतंकियों ने एक साथ बड़े हमले किए हैं. सेना और हथियारबंद गुटों के बीच भीषण जंग जारी है. इन हमलों ने देश के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है. अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन और तुआरेग विद्रोहियों ने मिलकर देश के कई हिस्सों पर एक साथ हमला किया. इस हमले में देश के रक्षा मंत्री सादियो कैमारा की जान चली गई. यह हमला इतना बड़ा था कि पूरी दुनिया की नजरें माली पर टिक गई हैं.  (पूरी खबर पढ़े)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m