शिवम मिश्रा, रायपुर। पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है. सूचना पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है.

यह भी पढ़ें : CG Morning News : शिवरीनारायण जाएंगे CM साय, रायपुर निगम की विशेष सामान्य सभा आज, PTRSU में NSUI करेगी एकदिवसीय भूख हड़ताल… पढ़ें और भी खबरें

कसडोल के रहे विधायक

जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर मिला.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m