टुकेश्वर लोधी, आरंग। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में आज एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. नेशनल हाइवे-53 पर रेत से भरे एक अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों के चिथड़े सड़क पर बिखर गए, जिससे मृतकों की शिनाख्त करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया.
यह भी पढ़ें : BREAKING: पूर्व विधायक के पुत्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की आशंका…
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद दुर्घटना मंदिर हसौद थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास हुई. मृतक युवक होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 LH 2236) पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान रेत से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा (क्रमांक CG 04 QW 9904) ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए आगे निकल गया.

मौके पर मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, हाइवा के भारी-भरकम पहियों के नीचे आने से युवकों के शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. सड़क पर हर तरफ खून और मांस के लोथड़े नजर आ रहे थे. स्थिति इतनी गंभीर थी कि प्रारंभिक तौर पर यह बता पाना भी मुश्किल था कि मृतक कौन हैं. घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
इस हादसे ने एक बार फिर आरंग और आसपास के क्षेत्रों में रेत परिवहन करने वाले वाहनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि रेत से भरे हाइवा चालक अधिक फेरे लगाने के चक्कर में हाईवे पर ‘यमदूत’ की तरह वाहन दौड़ते हैं. क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ऐसे में दुपहिया वाहन चालक हमेशा मौत के साये में सफर करने को मजबूर हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

