चंडीगढ़. पंजाब के राजनीति में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जहां एक ओर पार्टी टूटती नजर आ रही थी, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी नया दांव चला है. पार्टी को लगते सियासी झटके के बीच एक प्रसिद्ध खिलाड़ी ने पार्टी की सदस्यता ली है. इसकी जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने खुद दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि मशहूर कबड्डी खिलाड़ी और विश्व प्रसिद्ध ‘क्लोज फाइटर’ पाला जलालपुरिया ने पार्टी की सदस्यता ली है.
इस मौके पर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कहा कि जलालपुरिया जैसे खिलाड़ी का पार्टी में शामिल होना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जलालपुरिया के जुड़ने से युवाओं में नई ऊर्जा आएगी और वे अब खेल के साथ-साथ जनसेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

कौन हैं पाला जलालपुरिया
पाला जलालपुरिया कबड्डी के मैदान में अपनी दमदार ‘स्टॉपर’ तकनीक और क्लोज फाइटिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया है और खेल प्रेमियों के बीच उनकी मजबूत पहचान है.
- DC vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने दिल्ली के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- मौत का कुंआ! 80 फीट गहरे कुएं में गिरी 6 साल की बच्ची, ढाई घंटे चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया शव
- नारनौल में हाई वोल्टेज ड्रामा: होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ा युवक, होटल की तीसरी मंजिल कूदने की दी धमकी, नीचे खड़े लोगों की अटकी सांसें
- हरियाणा निकाय चुनाव: रेवाड़ी और धारूहेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ऑब्जर्वर्स ने संभाला मोर्चा
- बंगाल में तेजस्वी-केजरीवाल की क्या औकात? मनन मिश्रा ने विपक्ष को लपेटा, निशांत कुमार की यात्रा पर दी बधाई

