संदीप शर्मा, विदिशा। नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने ड्रग्स के कारोबार से कमाई 14 लाख रूपए की अपराधियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क (Seize) कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई नए कानून BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 107 के तहत की गई है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पूर्व में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो कुख्यात आरोपियों—जीतू उर्फ महेश और ज्योति कुचबंदिया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 14 लाख रुपये की संदिग्ध राशि और संपत्ति का सुराग मिला। पुख्ता जांच में यह साफ हो गया कि यह पूरी संपत्ति नशे के अवैध कारोबार से खड़ी की गई थी।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुनिश्चित कार्रवाई करने की ठानी। पुलिस ने BNSS की धारा 107 का इस्तेमाल करते हुए कोर्ट में संपत्ति कुर्की के पुख्ता सबूत पेश किए। कोर्ट ने पुलिस के तर्कों और सबूतों को सही मानते हुए 14 लाख रूपए की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश सुना दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m