संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश में एक किसान की मौत से सियासी पारा हाई हो गया। यह मामला सिर्फ हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा नहीं है। बवाल उसकी मौत से पहले बनाए गए वीडियो के सामने आने से मचा है जिसमें उसने पूर्व विधायक पर वर्तमान MLA और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की सुपारी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, विदिशा में जिस किसान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, उसने पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय विधायक मुकेश टंडन को जान से मारने की सुपारी देने के आरोप लगाए थे। मृतक ने पहले अपना वीडियो बनाया था। फिर कुछ देर बाद पटरी पर उसकी लाश बरामद हुई।
पहली नजर में मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जैसे ही मृतक का VIDEO सामने आया पूरी कहानी बदल गई। मौत से ठीक पहले बनाए गए वीडियो में किसान ने गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए। उसने पूर्व विधायक शशांक भार्गव पर आरोप लगाए गए कि वह उस पर इन दिग्गज नेताओं को जान से मरवाने का दबाव बना रहा था।
मामला यहीं नहीं रुका, मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि पूर्व विधायक शशांक भार्गव, किसान पर दबाव बना रहा था कि पैसा उन्हें तभी मिलेगा जब वह इन लोगों को नुकसान पहुंचाए। बताया जा रहा है कि मृतक किसान, शशांक भार्गव की जमीन कोली से लेकर खेती करता था।
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

