पटियाला। पंजाब के पटियाला में सोमवार रात जोरदार धमाका हुआ है. यह विस्फोट राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर हुआ. रात में अचानक लोगों के होश उस समय उड़ गए जब, तेज ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी. धमाके से रेलवे ट्रैक बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वही एक शव भी मिला है, उसकी पहचान हो गई है. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.
राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर रात को यह धमाका किलोमीटर नंबर 1174/1–6 के पास हुआ. पुलिस से जानकारी मिली है कि यह घटना रात में मालगाड़ियों के लिए बने रेलवे ट्रैक पर हुई है. ब्लास्ट की तीव्रता कम थी, जिसकी वजह से ज्यादा नुकसान होने से बच गया. हालांकि, ट्रैक को नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत की जरूरत है. इस धमाके में एक शव भी बरामद दिया गया है.

घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान कर ली गई है क्योंकि धमाके के दौरान इस व्यक्ति का शरीर का ज्यादातर हिस्सा खराब हो गया था और केवल उसका पेट और सीना ही बचा था, हालांकि उसका मोबाइल फोन टूटने से बच गया, जिससे उसकी पहचान हो पाई है. धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव पंजवड का रहने वाला था. अभी इसकी जांच की जा रही है कि बॉडी और ब्लास्ट में कोई संबंध है या नहीं. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं और फॉरेंसिक की टीम कुछ सैंपल लेकर जांच में जुट गई है. जल्द ही ब्लास्ट के पीछे के मकसद और आरोपी की पहचान की जाएगी.
आसपास के लोगों में दहशत
इस विस्फोट ने लोगों की निंद उड़ा दी, आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को दूर तक सुनाई दी. आसपास के लोग मौके पर हालात देखने पहुंच गए. अच्छा हुआ कि उस दौरान वहां कोई गाड़ी नहीं आ रही थी, नहीं तो और भी बड़ा नुकसान होता. *मिली थी पहले धमकी* पंजाब के अलग अलग जिलों में मेल के जरिए बम धमाके की धमकियां दी जा रही है. कुछ दी पहले ही रेलवे ट्रैक और स्कूल को उड़ाने की धमकी मेल के जरिए दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सर्चिंग शुरू की थी. उस दौरान पुलिस को कोई भी संदेही वस्तु नहीं मिली थी, अब सवाल यह है कि आखिर कौन है वो जो पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है.
- ‘मछली’ केस में पुलिस की लचर कार्रवाई: NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो असंतुष्ट, कार्रवाई की कही बात
- पंजाब में DFCC फिर निशाने पर? 4 महीने में दूसरी बार रेलवे ट्रैक उड़ाने की नाकाम साजिश
- निगम के गार्डन और जिम में मटन पार्टी ! पार्षद फौजिया शेख के समर्थकों पर आरोप, वायरल वीडियो से मची खलबली
- स्व-गणना में हांसी टॉप-5 में, जनगणना अभियान को मिली तेज़ी,अधिकारियों ने की स्व-गणना की अपील
- निशांत की सद्भाव यात्रा से बदलेगी बिहार की राजनीतिक हवा, उमेश कुशवाहा ने कहा- उनमें नीतीश जी के सारे गुण

