हेमंत शर्मा, इंदौर। नगर निगम सामान्य सभा में वंदे मातरम् विवाद को लेकर चर्चा में रही कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार नगर निगम के गार्डन में मटन पार्टी को लेकर चर्चा में है। मामला निगम कमिश्नर और महापौर तक पहुंच गया है। अब देखना होगा इस पर क्या कार्रवाई होती है।

ओबीसी 27% आरक्षण मामले में नया मोड़ः सरकार की ओर से नियुक्त दो विशेष अधिवक्ताओं को किया अलग

निगम कर्मचारी भी दावत में हुए शामिल

दरअसल आजाद नगर में नगर निगम के गार्डन और जिम में मटन पार्टी का आरोप है। मामले का वायरल तस्वीरों से बवाल मच गया है। उनके समर्थकों पर भी सवाल उठ रहे है। निगम कर्मचारी पर भी मटन दावत में शामिल होने के आरोप लगे है।

हादसा या खुदकुशी! बटालियन में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत, मौके पर पहुंचे आईजी

गार्डन में हड्डियां मिलने से विवाद

वायरल वीडियो में पार्षद समर्थक के साथ निगम कर्मचारी ने भी सार्वजनिक गार्डन में मटन बनाते नजर आ रहे है। बच्चों-बुजुर्गों के लिए बने गार्डन में दावत से लोगों में नाराजगी है। पार्टी के बाद गार्डन में हड्डियां मिलने से विवाद बढ़ा है। गार्डन के पास में धार्मिक स्थल होने से मामला और गरमा गया है। मटन पार्टी का मामला निगम कमिश्नर और महापौर तक पहुंचा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m